State
सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में करीब 10 दिनों से चल रही सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है.
दो सूत्रीय मांग को लेकर 22 सितंबर से कर्मचारी हड़ताल पर थे. छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे की मध्यस्थता के बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया.
मुख्यमंत्री के पहल पर मुख्य सचिव से अधिकारी-कर्मचारियों की चर्चा हुई.



