सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे IAS सोनमणि बोरा, मिली ये ज़िम्मेदारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे IAS सोनमणि बोरा, मिली ये ज़िम्मेदारी

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस सोनमणि बोरा को राज्य सरकार ने पोस्टिंग दे दी है। उन्हें आदिम जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अभी तक यह विभाग नरेंद्र दुग्गे के पास था। दुग्गे के पास सचिव के साथ कमिश्नर ट्राईबल का भी प्रभार था। सोनमणि बोरा को अब इस विभाग का प्रमुख सचिव बनाए जाने के बाद नरेद्र दुग्गे सचिव आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग कल्याण से हट जाएंगे। उनके पास अब सिर्फ कमिश्नर ट्राईबल का चार्ज रहेगा। सोनमणि बोरा 1999 बैच के आईएएस हैं। दिल्ली डेपुटेशन पर जाने के दौरान वे सिकरेट्री राजभवन और लेबर थे।

Related Articles

Back to top button