State
CG Breaking: राजनांदगांव में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन निरस्त, जोरदार हंगामा

रायपुर/राजनांदगांव। CG Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 20 सीटों पर आज से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरु हुई। शनिवार को राजनांदगांव में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी शमशूल आलम का नामांकन रिटर्निंग अफसर ने जांच के बाद निरस्त घोषित कर दिया।
जिसके बाद JCCJ के कार्यकर्ताओं ने जिला निवार्चन कार्यालय में जोरदार हंगामा किया। बता दें कि JCCJ ने राजनांदगांव से शमशूल आलम को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। नामांकन निरस्त किन कारणों से की गई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई हैं।



