CG Accident: यात्रियों से भरी बस पलटी..एक मासूम की मौत, 30 से अधिक लोग घायल.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Accident: यात्रियों से भरी बस पलटी..एक मासूम की मौत, 30 से अधिक लोग घायल..








बिलासपुर। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवर ब्रिज की है।

जानकारी के अनुसार, लालखदान ओवर ब्रिज के पास बिलासपुर से मस्तूरी जा रही बस के सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा भी टूटकर गिर गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।बस में 50 से अधिक यात्री बस में सफर कर रहे थे।

हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 






Related Articles

Back to top button