CG Accident: यात्रियों से भरी बस का टायर ब्लास्ट.. दुकान में घुसी बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, कई घायल .. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Accident: यात्रियों से भरी बस का टायर ब्लास्ट.. दुकान में घुसी बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, कई घायल ..








कोंडागांव। यात्रियों से भरी बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गया। घटना कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे 30 की बतायी रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार में बस का टायर अचानक से ब्लास्ट हो गया। फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीआटगांव की घटना बतायी जा रही है।

टायर फटने के साथ ही बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी, वहीं 25 से ज्यादा यात्री घायल है। घायलों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना में बस के ड्राइवर और खलासी दोनों की मौत हुई है। बस महेंद्र ट्रेवल्स की बतायी जा रही है।

घटना के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इधर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 






Related Articles

Back to top button