मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Accident : खड़े ट्रेलर में घुसी कार.. मां और दो बेटी की मौत, होटल से खाना खाकर लौट रहा था परिवार..








बिलासपुर। देर रात होटल से खाना खाकर वापस लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। दुर्घटना में महिला उनकी नवविवाहिता बेटी और छोटी बेटी की मौत हो गई। वही दो युवक घायल हो गए। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाला शर्मा परिवार कार में सवार होकर खाना खाने रायपुर रोड चकरभाठा स्थित एक होटल गया था। जिसमें परिवार का बेटा अंकित शर्मा, मां प्रीति शर्मा ( 48), नवविवाहिता बहन श्रेया शर्मा(24), छोटी बहन (19) और परिवार के अन्य सदस्य अभिनव शर्मा शामिल था। वे आइटेन कार से वापस आ रहे थे। इस दौरान अंकित कार चला रहा था। उनकी कार क्रमांक cg 12 bc 1762 जब सकरी मेन रोड़ पर स्थित कार शो रूम के आगे स्टेट बैंक के सामने पहुंची तो सड़क पर खड़ी ट्रेलर Rj 14 Gf 2688 से लेफ्ट साइड से जा टकराई। मौके पर ही अंकिता की मां 48 वर्षीया प्रीति शर्मा पति बदरानी लाल शर्मा, बेटी 24 वर्षीया श्रेया शर्मा पिता शुभम और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19), पिता बदरानी लाल की मौत हो गई। वही अंकित शर्मा और अभिनव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती है।

श्रेया शर्मा की शादी कुछ माह पहले ही कानपुर में हुई है। वह कुछ दिनों पहले अपने मायके आई हुई थी। और मायके वालों के साथ खाना खाने होटल गई थी। वापसी के दौरान कर हादसे का शिकार हो गई।






Related Articles

Back to top button