CG- हाईकोर्ट में 13 मई से 7 जून तक रहेगी छुट्‌टी..ग्रीष्मकालीन अवकाश में केवल जरूरी केस की होगी सुनवाई.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- हाईकोर्ट में 13 मई से 7 जून तक रहेगी छुट्‌टी..ग्रीष्मकालीन अवकाश में केवल जरूरी केस की होगी सुनवाई..








बिलासपुर। हाईकोर्ट में समर वेकेशन घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 13 मई से 7 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस बीच 8 जून शनिवार और 9 जून रविवार होने की वजह से अब 10 जून से हाईकोर्ट में नियमित रूप से सुनवाई होगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान हाईकोर्ट में जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया गया है। हाईकोर्ट में समर वेकेशन के दौरान रजिस्ट्री विभाग खुला रहेगा और नियमित रूप से अधिकारी-कर्मचारी काम करेंगे। इस दौरान एडवोकेट अपने पक्षकारों की तरफ से याचिकाएं दायर कर सकेंगे। छुट्टी के दौरान अति आवश्यक केस की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए स्पेशल बेंच लगाई जाएगी।

इसी तरह अवकाश के दौरान सोमवार और शुक्रवार को वेकेशन जज बैठेंगे, जो केस की सुनवाई करेंगे। आदेश के अनुसार 13, 17, 20, 27 और 31 मई के साथ ही 3 और 7 जून को अवकाशकालीन बेंच लगाई जाएगी।






Related Articles

Back to top button