CG स्टील प्लांट में बड़ा हादसा.. टनल फर्नेस में लगी आग.. 4 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत गंभीर.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG स्टील प्लांट में बड़ा हादसा.. टनल फर्नेस में लगी आग.. 4 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत गंभीर..








जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। टनल फर्नेस में ब्रेकर मेंटेनेंस कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ है, जिससे 4 कर्मचारी झुलस गए हैं। सभी को कर्मचारियों जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 2 की हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर रेफर किया जाएगा। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा 5 अगस्त की देर रात का बताया जा रहा है। हादसा नगरनार प्लांट एरिया के भीतर ब्लास्ट फर्नेस में ब्रेकर मेंटेनेंस के काम के दौरान हुआ। काम के लिए प्लांट प्रबंधन ने दो निजी कंपनियों के कर्मचारी को तैनात कर रखा था। कार्य के दौरान यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने से विस्फोट हुआ। इससे वहां काम कर रहे सीनियर टेक्नीशियन तापस नायक, सीमेंस कंपनी के महेंद्र कुमार, लहरे सिंह और अमरेंद्र कुमार चौधरी के अलावा इंटरप्राइजेज के देवेंद्र नाग बुरी तरह झुलस गए। एंबुलेंस की मदद से रात में उपचार के लिए महारानी अस्पताल लाया गया था। दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।






Related Articles

Back to top button