CG- महिला मतदान कर्मी की मौत..EVM जमाकर लौट रही थी घर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- महिला मतदान कर्मी की मौत..EVM जमाकर लौट रही थी घर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर..

दुर्ग। कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में एक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महिला मतदान कर्मी का नाम मधु बंजारे है। वो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनाव वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया। EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। वो जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन पीछे से उसे टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस वहां पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button