मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG बेमेतरा सड़क हादसे में 8 लोगो की मौत..मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया..








रायपुर

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक सड़क हादसे में मौके पर 8 लोगो की जान चली गयी है।सड़क किनारे खड़ी माजदा बोलोरो पिकअप की हुई जबरदस्त टक्कर में घटना स्थल पर ही 8 लोगों की जान गयी है।

बताया जाता है सड़क दुर्घटना उस समय हुआ जब तिरिया से पथर्रा छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। हादसा आठ लोगों की जान चली गयी।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में 20 लोग सवार थे, पीकप वाहन के 12 घायल है।घायलो का जिला अस्पताल बेमतरा व सिमगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल घायलों को रायपुर रिफर किया गया है।

बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में हुई आठ लोगो की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घायलों के बेहतर इलाज के उन्होंने निर्देश दे दिए है।

सीएम ने अपने सोशल मिडिया हैंडल x पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।






Related Articles

Back to top button