CG बारिश का कहर: शौचालय की गिरी दीवार.. मलबे में दबकर छात्र की मौत.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG बारिश का कहर: शौचालय की गिरी दीवार.. मलबे में दबकर छात्र की मौत..








कोंडागांव। बारिश के चलते शौचालय की दीवार गिर गई। हादसे में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडा ग्राम पंचायत आश्रित पलारी गांव में स्थित एक घर में आज सुबह एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश के चलते टॉयलेट की छत और सेप्टिक टैंक की दीवार गिर गई। छात्र आकाश मंडावी (10) पिता सूरजु शौच के लिए गया हुआ था। बारिश के बीच अचानक गिरी छत व दीवार के मलबे में छात्र दब गया। घर के अन्य सदस्यों ने देखा तो मलबा हटाकर आकाश को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।

आकाश शासकीय प्राथमिक शाला पलारी में पांचवी कक्षा का छात्र था। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।






Related Articles

Back to top button