IPS अमरेश मिश्रा ACB-EOW के चीफ होंगे, डीएम अवस्थी लौटे PHQ.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

IPS अमरेश मिश्रा ACB-EOW के चीफ होंगे, डीएम अवस्थी लौटे PHQ..








छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने सेंट्रल डेपुटेशन पर एनआईए में पोस्टेड आईपीएस अमरेश मिश्रा को बुलाकर रायपुर रेंज का आईजी बनाया था। फिर 11 मार्च को उन्हें ईओडब्लू और एसीबी में आइ्र्रजी का अतिरिक्त प्रभार सौप दिया। अमरेश 12 मार्च को ज्वाईन भी कर लिए थे। बताते हैं, अमरेश को रायपुर आईजी के साथ ही ईओडब्लू और एसीबी चीफ के लिए दिल्ली से बुलाया गया था।

पिछले करीब डेढ़ साल से डीजीपी से रिटायर हुए पूर्व आईपीएस और डीएम अवस्थी इन दोनों जांच एजेसियों के डायरेक्टर का दायित्व निभा रहे थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें पीएचक्यू में ओएसडी की संविदा पोस्टिंग मिली थी। बाद में राज्य सरकार ने उन्हें ईओडब्लू और एसीबी का डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दे दिया था।

राज्य सरकार ने 15 मार्च के डेट में आदेश जारी कर ईओडब्लू और एसीबी के डायरेक्टर के अतिरिक्त प्रभार से हटा कर डीएम अवस्थी को पीएचक्यू वापस भेज दिया है। डीएम अवस्थी के पीएचक्यू लौटने के बाद अमरेश सबसे सीनियर अफसर हैं और वे अब ईओडब्लू, एसीबी के चीफ होंगे। डीएम अवस्थी का इसी महीने संविदा खतम हो जाएगा।






Related Articles

Back to top button