सीट शेयरिंग से नाराज पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सीट शेयरिंग से नाराज पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को RLJP ने झटका दिया है। दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफा देने का ऐलान किया। सीट शेयरिंग को लेकर पशुपति ने NDA से नाराजगी जताई है। इस्तीफे के बाद पारस ने कहा कि हमारे साथ व्यक्तिगत तौर पर नाइंसाफी हुई है।

पशुपति पारस ने आगे कहा, ”मैंने लगन और वफादारी से एनडीए की सेवा की, लेकिन मेरे साथ व्यक्तिगत तौर पर नाइंसाफी हुई। आज भी मैं पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं।” RJD से बातचीत पर पारस ने कहा, ”जितना बोलना था, उतना बोल दिया है। भविष्य की राजनीति हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बैठकर तय करेंगे।”

बता दें कि बिहार में NDA ने सोमवार (18 मार्च) को सीट शेयरिंग का ऐलान किया था। इसमें पारस के भतीजे चिराग पासवान को तरजीह दी गई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटें देने का ऐलान किया गया है। इसके बाद से पारस नाराज चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kolkata Building Collapse: गार्डन रीच हादसे में अब तक 9 लोगों की गई जान, प्रमोटर अरेस्ट

17 पर BJP तो 16 पर चुनाव लड़ेगी JDU
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो चुका है। बंटवारे के तहत, BJP एक बार फिर बड़े भाई की भूमिका में आ गई है। BJP बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं JDU के खाते में 16 सीटें आई हैं। अन्य सहयोगी दलों की बात करें तो चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5, जीतनराम मांझी की पार्टी HAM को 1 तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को एक सीट मिली है। लेकिन इसमें पशुपति पारस की RLJP को एक भी सीट नहीं दी गई है।

Visited 9 times, 9 visit(s) today

Post Views: 36

Related Articles

Back to top button