CG- तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर को मारी ठोकर, कर्मचारी की मौत.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर को मारी ठोकर, कर्मचारी की मौत..








बिलासपुर। तेज रफ्तार कार ने बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में अंबिकापुर के एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, कार चला रहा उसका दोस्त घायल है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

एएसआई शिव चंद्रा ने बताया कि, अंबिकापुर का रहने वाला अस्कनेज राही सागर मार्केटिंग का काम करता है। गुरुवार रात वह अपने दोस्त जितेंद्र पाणी के साथ कार से किसी काम से रायपुर जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे दोनों युवक नेशनल हाईवे में रतनपुर के पास पहुंचे थे। उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान सामने सड़क किनारे पोकलेन लोड ट्रेलर खड़ा था। कार चला रहे जितेंद्र ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में अंबिकापुर के युवक अस्कनेज राही की मौत हो गई। कार चला रहे उसके दोस्त जितेंद्र को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच दसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।






Related Articles

Back to top button