CG- आरोपी के भाई को बेरहमी से DSP ने पीटा..शरीर में आए गंभीर चोट, SP ने प्रशिक्षु डीएसपी को हटाया.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- आरोपी के भाई को बेरहमी से DSP ने पीटा..शरीर में आए गंभीर चोट, SP ने प्रशिक्षु डीएसपी को हटाया..








कोरबा। दर्री थाना प्रभारी का पदभार संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर को थाने से हटा दिया है। महिला संबंधी अपराध के मामले में दर्री पुलिस को एक आरोपी नहीं मिला तो उसके भाई को ही पकड़कर ले आये और कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, दर्री थाने में एक युवक पर महिला से शराब पीकर गाली गलौज का अपराध दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक आदतन अपराधी है। उसे पकड़ने पुलिस कल रविवार की दोपहर एरिगेशन कॉलोनी गई थी। पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो आरोपी के भाई को उठा कर थाने ले आयी। भाई का पता पूछते हुए उसे कमरे में बंद कर प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर ओर अन्य पुलिस वालों के साथ मिलकर जमकर पीटा। मारपीट से युवक की पीठ को कमर के नीचे गंभीर चोटे आई हैं जो फोटो में भी दिख रही। बेरहमी से मारपीट के चलते युवक ने टॉयलेट तक कर डाला।

पीड़ित युवक बबलू का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें उसने बताया कि टीआई अविनाश कंवर उसके भाई को लेने आए थे। मैंने सहयोग करते हुए कहा कि सर वह घर पर नहीं है आप घर देख लीजिए। जिस पर उन्होंने तुम बैठो बोल मुझे थाने ले आए और कमरे में बंद कर बिना गलती बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़ित ने डीएसपी अविनाश कंवर को मनोरोगी बताते हुए पुलिस से हटाने की मांग भी की।

मामले का वीडियो वायरल होते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दर्री थाना प्रभारी का प्रभार संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की जांच का जिम्मा एडिशनल एसपी उदयभान सिंह चौहान को सौंपी हैं।






Related Articles

Back to top button