मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

लखनपुर व नगोई बछोरा में कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं का किया सघन निरीक्षण

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के लखनपुर व नगोई बछोरा में जल जीवन मिशन, पीएम आवास और आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल जीवन मिशन के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करें और पीएम आवास का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होंने आवास मित्र और रोजगार सहायकों को आवास की नियमित मॉनिटरिंग और जियो टैगिंग कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लखनपुर के बसाहट ललमटिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को बच्चों का पृथक पृथक ग्रोथ चार्ट तैयार करने और केंद्र में दर्ज गंभीर कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में कुंए की सफाई के लिए कुंए में न उतरने के लिए जनजागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कार्य किसी अनुभवी व प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा ही किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button