CG- नक्सलियों ने अपहरण कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, सड़क पर फेंकी लाश.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- नक्सलियों ने अपहरण कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, सड़क पर फेंकी लाश..








बीजापुर। नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्‍सलियों ने अपहरण के बाद एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने बीते आठ मार्च को ग्रामीण का अपहरण किया था। नक्‍सलियों ने हत्या कर उसकी लाश सड़क पर फेंक दी। इस बारें में जानकारी देते हुए एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि मामला कुटरू थाना क्षेत्र का हैं। कुटरू क्षेत्र के पेटा गांव के रहने वाले एक शख्स की लाश पाता कुटरु के पास सड़क पर बरामद गई हैं।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने मृतक का दो दिन पहले अपहरण कर लिया था। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। नक्सलियों ने किन वजहों से शख्स की हत्या की हैं यह पता नहीं चल पाया हैं।






Related Articles

Back to top button