
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि के दौरान लगभग 119 लोग ठीक भी हुए हैं।
खबरों के मुताबिक, आलमबाग में 33 मामले, अलीगंज में 14, चिनहट में 14, सरोजिनी नगर में 10, एनके रोड में 9 और इंदिरा नगर में 3 मामले दर्ज किए गए।
राज्य में दिन के दौरान कुल 592 मामले दर्ज किए गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, राज्य में कुल 62,597 कोविड टेस्ट किया गया और अब तक कुल 12,09,03,551 सैंपल्स का परीक्षण किया गया है।



