राज्योत्सव तीन दिन बढ़ा, ले सकेंगे विकास प्रदर्शनी, मेले और फूड जोन का मजा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राज्योत्सव तीन दिन बढ़ा, ले सकेंगे विकास प्रदर्शनी, मेले और फूड जोन का मजा

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव आयोजन किया जा रहा है। 01 से 3 नवम्बर के लिए आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम को अब तीन दिन बढ़ाते हुए 6 नवम्बर तक कर दिया गया है। लोग साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित विभागीय विकास प्रदर्शनी को देखने व मेला और फूड जोन का आनंद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों की मांग पर पूर्व में निर्धारित तिथि को 6 नवम्बर तक आगे बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि राज्योत्सव के मौके पर साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी भी लगायी गयी है। विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की झांकी के साथ ही पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए लागू योजनाओं और किए गए कार्यों की झलक देखने को मिल रही है। इस दौरान राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल, शिल्पग्राम में 40 स्टॉल, फूड जोन में 24 स्टॉल, थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल, 40 व्यावसायिक स्टॉल बनाए गए हैं। शिल्पग्राम और फूड जोन भी उनके आकर्षण का केंद्र हैं। फूड जोन में बड़ी में प्रतिदिन लोग लजीज व्यंजनों को स्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया.

श्री बघेल ने कहा – 22 साल से स्थापना दिवस मना रहे हैं , साथ मे राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव मना रहे हैं , इससे खुशी दोगुनी हो गयी है. शिल्प कला के स्टॉल में सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है, ये हमारे कलाकारों का सम्मान है.

छत्तीसगढ़ में लगातार पिछले 4 साल से सभी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है. शिक्षा और संस्कृति में बहुत कार्य हुआ है. पूरी दुनिया मे आदिवासी नृत्य महोत्सव सिर्फ छत्तीसगढ़ में हो रहा ह आदिम संस्कृति सभी को जोड़ने का कार्य करती है. छत्तीसगढ़ के मंच के माध्यम से ये पूरा देश और दुनिया देख रही है.
मुख्यमंत्री ने तीन दिन और सभी स्टॉल खोलने की घोषणा की. उन्होंने कहा- इससे सभी दुकानदारों को व्यवसाय का मौका मिलेगा साथ ही सभी नौकरी पेशा एवं अन्य नागरिक यहां खरीदारी कर सकेंगे.

Related Articles

Back to top button