Budget 2023: क्या है बजट से पहले हलवा सेरेमनी का राज, क्यों बनाके बांटा जाता है वित्तमंत्री के हाथ से हलवा? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Budget 2023: क्या है बजट से पहले हलवा सेरेमनी का राज, क्यों बनाके बांटा जाता है वित्तमंत्री के हाथ से हलवा?

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार अपना बजट पेश करने वाली है और इसका इंतजार अब खत्म होने वाला है। जी हां केंद्र सरकार की और से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार का पूर्ण बजट पेश करेगी। इसकों लेकर तैयारिया पूरी हो गई है इसके साथ ही हलवा बांटने की रस्म यानी हलवा सेरेमनी भी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार कोरोना काल में ये सेरेमनी स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में बजट पेश करने से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी एक बार फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में 26 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया। बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने से पहले मंत्रालय में हलवा बांटने की परंपरा रही है।

हलवा सेरेमनी का महत्व

जानकारी के अनुसार हलवा सेरेमनी के पीछे दरअसल मान्यता यह रही है कि कोई भी शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए। इसलिए बजट से पहले हमेशा इस सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा के तहत वित्त मंत्री खुद बजट से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को हलवा बांटते हैं।

Related Articles

Back to top button