साय कैबिनेट का कल होगा विस्तार...ये बन सकते है मंत्री - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साय कैबिनेट का कल होगा विस्तार…ये बन सकते है मंत्री

रायपुर। सूबे के विष्णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का विस्तार कल (शुक्रवार) को होगा। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में दोपहर पौने 12 बजे होगा। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद साय 23 को रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शुक्रवार (22 दिसंबर) को राजभवन में साय कैबिनेट में 7 से 8 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें 4 से 5 पुराने और 3 से 4 नए विधायक होगें। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि पहले इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारी की गई थी, लेकिन अब कार्यक्रम राजभवन होगा।

जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में इस बार दो कुर्सी लोकसभा चुनाव तक खाली रखने की योजना है। राज्य में मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री रह सकते हैं। फिलहाल सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 10 मंत्री बनाए जाने हैं। बताया जा रहा है कि कल 7 से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे।

ये हैं मंत्री पद के दावेदार

मंत्री बनने वाले नेताओं में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन , लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button