Breaking: रायपुर समेत कई बड़े शहर में आयकर की दबिश, इनके यहां चल रही छापेमारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

Breaking: रायपुर समेत कई बड़े शहर में आयकर की दबिश, इनके यहां चल रही छापेमारी





रायुपर। छत्तीसगढ़ में आज आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई समेत करीब 20 ठिकानों टीम ने दबिश दी है। आयकर टीम ने बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स समेत कोल सप्लायर के ठिकानों पर सुबह 5 बजे से कारर्वाई कर रही है। इस दौरान 70 सुरक्षाकर्मियों के साथ करीब 100 से ज्यादा आयकर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान रायपुर में टीम गाड़ियों में पहुंची और कारोबारियों के यहां छापा मारा है। यहां भी इनकम की पूरी जानकारी ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि टैक्‍स चोरी की सूचना पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। कार्रवाई के लिए टीम कल ही रायपुर आ गई थी। जानकारी के अनुसार रायपुर में आरके रोड़वेज, स्वास्तिक ग्रुप और दुर्ग-भिलाई में सप्लायर, फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध पर आयकर की टीम ने दबिश दी है। टीम की कार्रवाई जारी है। बिप्लव बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में आयकर की टीम ने दबिश दी है। पंडरी मंडी गेट स्थित स्वास्तिक ग्रुप में भी आयकर विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे हैं।

बता दें कि सुनील साहू स्वास्तिक ग्रुप के एमडी हैं, जबकि लियाकत अली भी इस ग्रुप के पार्टनर हैं। वहीं सहेली ज्वैलर्स भिलाई और आरके रोडवेज (आशीष अग्रवाल) राकेश अग्रवाल के घर में भी छापेमारी चल रही है। इसके अलावा दुर्ग के महावीर नगर में आयकर के अधिकारियों ने दी दबिश दी।








Related Articles

Back to top button