शराब व सट्टा खेलने के लिए पैसे नही देने पर पत्नी के साथ मारपीट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शराब व सट्टा खेलने के लिए पैसे नही देने पर पत्नी के साथ मारपीट

राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र की रविशंकर काॅलोनी में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पति पर अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने व सट्टा खेलने के लिए पैसे मांगने साथ ही नही देने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार रविशंकर काॅलोनी ब्यावरा निवासी 30 वर्षीय सीमा वर्मा ने आरोप लगाया कि उसका पति धर्मेन्द्र वर्मा शराब पीने व सट्टा खेलने का आदी है, बीती रात उसने शराब पीने व सट्टा खेलने के लिए अड़ीबाजी करते हुए एक हजार रुपए की मांग की, जबकि वह मजदूरी कर घर खर्च निकालती है। पैसे नही देने पर पति धर्मेन्द्र ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ धारा 119(2), 296, 115(2), 351(3)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Related Articles

Back to top button