दर्दनाक सड़क हादसा: कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,6 लोगों की मौत, 2 घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

दर्दनाक सड़क हादसा: कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,6 लोगों की मौत, 2 घायल

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनास नदी पुल के पास उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी.उसने बताया कि कार में सवार लोग सवाई माधोपुर के गणेश मंदिर में पूजा करने जा रहा था.

पुलिस ने दी यह जानकारी

बौंली थाने के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा, ‘अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए.उन्होंने बताया कि 2 घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान मनीष शर्मा एवं उसकी पत्नी अनीता, कैलाश शर्मा एवं उसकी पत्नी संतोष, सतीश शर्मा एवं उसकी पत्नी पूनम के रूप में हुई.घायलों की पहचान मनीष शर्मा के बच्चों मनन और दीपाली के रूप में की गई है.पुलिस ने बताया कि कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button