रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, जेल प्रहरियों को नहीं लगी भनक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, जेल प्रहरियों को नहीं लगी भनक

कैदी 2021 से एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहा था। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था निशाने पर आ गई हैं। जिसके बाद पुलिस इसे ढूंढने में जुट गई है।

रायपुर। रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल रायपुर सेंट्रल जेल से एक कैदी भाग निकला है। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ये कैदी 2021 से एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहा था। गुरुवार को इस अपराधी ने जेल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर रफू चक्कर हो गया। 

फरार अपराधी का नाम चंद्रवीर सिंह है। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था निशाने पर आ गई हैं। जिसके बाद पुलिस इसे ढूंढने में जुट गई है। दरअसल गुरुवार को जेल में बंद 5 बंदियों को महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग के काम के लिए भेजा गया था। इसी दौरान एक कैदी ने चकमा दिया है। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन कुछ हाथ न लगा, उसके बाद गंज थाना में रिपोर्ट लिखाई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

शहर के पास स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित कई इलाकों में भागे अपराधी की तलाश की गई। उसकी फोटो जारी कर दी गई है। प्रशासन को शक है कि यह कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे। साथ ही रात में भी ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ अपराधी सेंट्रल जेल से भागे हैं। हालांकि पुलिस कुछ समय बाद इन्हें ढूंढ निकालती है। 

Related Articles

Back to top button