
बीजेपी के सभी सात मोर्चों की दो दिन की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से बिहार की राजधानी पटना में होगी। पटना के ज्ञान भवन में होने वाले इस बैठक के लिए नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में शामिल होंगे।
जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचेंगे जबकि गृह मंत्री अमित शाह उसके अगले दिन पहुंचने वाले हैं। बीजेपी के उपाध्यक्ष और प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव रंजन ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा मोर्चे के कार्यकर्ता बाइक के साथ उनकी आगवानी करेंगे। नड्डा पटना उच्च न्यायालय के पास भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे और उसके बाद उनका काफिला जे पी गोलंबर तक पहुंचेगा।



