BJP को मात देने के लिए Congress कर रही है मास्टर प्लान तैयार, खरगे जुटे पूरी तैयारी में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BJP को मात देने के लिए Congress कर रही है मास्टर प्लान तैयार, खरगे जुटे पूरी तैयारी में

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनावों में अभी पूरा एक साल का समय है लेकिन विपक्ष इस बार तैयारी में अभी से ही जुट गया है। कुछ दिनों से चर्चा जोरों पर है की विपक्ष को एक होकर चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन अभी तक इस बार पर कोई गहन मंथन नहीं हो पाया है। उधर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने तो खुद की पार्टी को अलग ही कर लिया है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी भाजपा सरकार का एक साथ मिलकर मुकाबला करने के लिए देश के विभिन्न राजनीतिक दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है। आपकों बता दें की खरगे ने यह बात कर्नाटक के कोरातगेरे में कही। उन्होंने साथ ही कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार खरगे ने चर्चा के दौरान कहा की हम भाजपा के खिलाफ एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ने के लिए विभिन्न दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

Related Articles

Back to top button