नीतीश, लालू, चिराग, मांझी ने सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

नीतीश, लालू, चिराग, मांझी ने सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक

पटना: माकपा महासचिव व राज्यसभा के पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन से राजनीति में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. देश भर के दिग्गज नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. बिहार के नेताओं ने भी येचुरी को याद किया.

‘कॉमरेड इतनी जल्दी नहीं जाना था!’ : आरजेडी सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट X पर लिखा, ‘कॉमरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम और विनम्र श्रद्धांजलि. कॉमरेड इतनी जल्दी नहीं जाना था!’

तेजस्वी ने बताया अपूरणीय क्षति : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एवं पूर्व सांसद सीताराम येचुरी जी का निधन दुःखद. वे एक प्रख्यात राजनेता थे. सीताराम येचुरी जी के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

चिराग ने जताया दुख : केन्द्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि, सीपीआई (एम) के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय सीताराम येचुरी के निधन का समाचार दुखद है. मेरी पूरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है. मैं उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें.

”सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं. वह वामपंथी राजनीति के मुख्य चेहरा थे. उन्होंने भारतीय राजनीति को काफी प्रभावित किया. भारतीय राजनीति में बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. उनके निधन पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों को मेरी संवेदनाएं.”- जीतन राम मांझी, केन्द्रीय मंत्री

एम्स में ली आखिरी सांस : बता दें कि 72 साल की आयु में सीताराम येचुरी ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. वक काफी दिनों से फेफरे में संक्रमण से ग्रसित थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शोख संवेदना व्यक्त की है.

 

Related Articles

Back to top button