Bengal Panchayat Election: BJP ने ‘रूस-यूक्रेन युद्ध’ से की बंगाल हिंसा की तुलना

Bengal Panchayat Election: बंगाल में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन के दौरान हिंसा हुई जिसे लेकर राज्य की TMC सरकार पर बीजेपी नेता ने निशाना साधा है। बीजेपी की राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पद से इस्तीफे की मांग कर दी है। बंगाल में इस स्थिति की तुलना उन्होने रूस-यूक्रेन युद्ध से कर दी और कहा कि अगर केंद्रीय बल नहीं भेजे गए तो राज्य में रक्तपात होगा।
पॉल ने पूछा ये सवाल
बता दें कि अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि डायमंड हार्बर, जॉयनगर, कैनिंग, काकद्वीप, बर्धमान में बीजेपी नेताओं को लोहे की छड़ों से बेरहमी से पीटा जा रहा। हम बम विस्फोट होते देख रहे हैं। क्या ये रूस-यूक्रेन की तरह युद्ध लड़ रहे हैं? बीजेपी के राज्य महासचिव नेता ने राज्य में “अराजकता” को लेकर मुख्यमंत्री ममता के इस्तीफे की मांग की। बीजेपी महासचिव ने ये भी कहा कि अब हम समझते हैं कि पिछले 6-8 महीनों से राज्य से इतना गोला-बारूद क्यों खोजा गया था। ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि राज्य में अराजकता है।
सेक्युलर फ्रंट नेता ने भी लगाया आरोप
इसी बीच इंडियन सेक्युलर फ्रंट के नेता ने भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को नामांकन दाखिल करने की परमिशन नहीं दी जा रही है। 9 मई से हिंसा लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में हर जगह नामांकन दाखिल करने में समस्याएं आ रही हैं। देखा जाए तो हर राजनीतिक दल को नामांकन दाखिल करने का अधिकार है, लेकिन उम्मीदवारों को नामांकन करने नहीं दिया जा रहा है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को एक ही चरण में पंचायत चुनाव होंगे, जिसकी मतगणना 11 जुलाई को होनी है। पंचायत चुनावों में बीजेपी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है जिसे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दोनों पार्टियों के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में माना जा रहा है।
देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें



