Baahubali Crown of Blood: वापस लौट रहा ''बाहुबली'',राजमौली ने की एनिमेटेड सीरीज ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ की घोषणा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Baahubali Crown of Blood: वापस लौट रहा ”बाहुबली”,राजमौली ने की एनिमेटेड सीरीज ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ की घोषणा

नई दिल्ली,निर्देशक एस.एस. राजमौली ने “बाहुबली” फिल्म के 2 भागों पर आधारित एनिमेटेड सीरीज “बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड” की घोषणा की है.काल्पनिक माहिष्मति साम्राज्य पर आधारित फिल्म “बाहुबली” की सफलता के बाद तेलुगू सिनेमा को राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी. इसमें प्रभास, राणा दागुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं.

राजमौली ने दिखाई पहली झलक

राजमौली ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर सीरीज के नाम से जुड़ा टीजर साझा किया. उन्होंने लिखा, “जब माहिष्मति के लोग उसका नाम जपते हैं, तो ब्रह्मांड की कोई ताकत उसे लौटने से नहीं रोक सकती.एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है.”

Related Articles

Back to top button