Sports
Asia Cup 2022 : Pakistan ने हॉन्ग कॉन्ग को 155 रन से हराया

शारजाह : पाकिस्तान ने मोहम्मद रिज़वान (78 नाबाद) की अर्द्धशतकीय पारी के बाद शादाब खान (चार विकेट) और मोहम्मद नवाज़ (तीन विकेट) की घातक गेंदबाज़ी की बदौलत हॉन्ग कॉन्ग को एशिया कप 2022 में शुक्रवार को 155 रन से रौंदकर सुपर-4 में कदम रखा। पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 20 ओवर में 194 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग महज़ 38 रन पर सिमट गयी। पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए शादाब ने 2.4 ओवर में मात्र आठ रन देकर चार विकेट लिये, जबकि नवाज़ ने दो ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट झटकाये।



