business
शेयर बाजार में हुई जबरदस्त तेजी

मुंबई: वैश्विक बाजार के चौदह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से आज शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 466.95 अंक अर्थात 0.74 प्रतिशत की छलांग लगाकर 63384.58 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 137.90 अंक की ऊंचाई छूकर 18826 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.71 प्रतिशत की छलांग लगाकर 28,331.32 अंक और स्मॉलकैप 0.76 प्रतिशत की तेजी लेकर 32,292.19 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3656 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2126 में तेजी जबकि 1403 में गिरावट रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 38 कंपनियों में लिवाली जबकि शेष 12 में गिरावट रही।



