मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

क्या अब T20I टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को नहीं चुना जाएगा? सुनील गावस्कर ने दिया रिएक्शन

 नई दिल्ली 

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। श्रीलंका के खिलाफ भी उनको बाहर रखा गया था। इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बयान दिया है और बताया है कि क्या इन दो दिग्गज बल्लेबाजों का टी20आई करियर बाकी है या फिर नहीं?  T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा एक भी टी20आई सीरीज में नजर नहीं आए हैं। यहां तक कि सभी मैचों में कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोहली और रोहित का पत्ता टी20 टीम से कट गया है? इसका जवाब है कि इन दिग्गज खिलाड़ियों को वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने को कहा गया है। 

 बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा है कि नई चयन समिति नए खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहती है और इसलिए कोहली और रोहित को आराम दिया गया है, जिन्हें 9 फरवरी से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तरोताजा रखने के लिए ब्रेक की आवश्यकता है। इसके अलावा इसी साल वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में होना है। 
 
उन्होंने कहा, “जिस तरह से मैं देख पा रहा हूं कि अगला टी20 विश्व कप 2024 में है। जो नई चयन समिति आई है वह युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि कोहली और रोहित पर अब विचार नहीं किया जाएगा। अगर 2023 में उनका फॉर्म प्रभावशाली रहता है तो उन्हें टीम में रखा जाएगा। अन्य कारक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने की वजह से सामने आए हैं, जहां चयनकर्ता शायद उन्हें बड़ी प्रतियोगिता के लिए आराम देना चाहते थे, ताकि वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक नई शुरुआत कर सकें और इससे भारत को लाभ होगा।”
 

Related Articles

Back to top button