ArcelorMittal के संयंत्र की विस्तार परियोजना के भूमि पूजन में virtual तरीके से शामिल होंगे Modi - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

ArcelorMittal के संयंत्र की विस्तार परियोजना के भूमि पूजन में virtual तरीके से शामिल होंगे Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात में आर्सेलरमित्तल के हजीरा इस्पात संयंत्र की विस्तार परियोजना के ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि आर्सेलर मित्तल और निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम ‘आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (एम/एन इंडिया)’ के हजीरा संयंत्र की कच्चे इस्पात की क्षमता 90 लाख टन सालाना से बढक़र 1.5 करोड़ टन सालाना हो जाएगी। इसके लिए कंपनी को इस महीने की शुरुआत में पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिली थी। भूमि पूजन कार्यक्रम दोपहर को दो बजे होगा। इसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ऑनलाइन तरीके से शामिल होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नवसारी से सांसद सी आर पाटील भी कार्यक्रम में शरीक होंगे।

Related Articles

Back to top button