Apple ने जारी किए नए इमोजी, सिख धर्म का प्रतीक 'खंडा साहिब' भी शामिल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Apple ने जारी किए नए इमोजी, सिख धर्म का प्रतीक ‘खंडा साहिब’ भी शामिल

नई दिल्ली: एपल (Apple) ने अपना लेटेस्ट iOS 16.4 बीटा के लिए नए इमोजी डिज़ाइन का अनावरण किया है। नए अपडेट के साथ आपको 30 नए इमोजी मिलेंगे। जैसे नई स्माइली, शेकिंग हेड, नए जानवर जैसे मूस और हंस के साथ पिंक कलर का नया हार्ट भी शामिल किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब इसमें सिख धर्म का प्रतीक खंडा साहिब को भी शामिल किया गया है।

iOS 16.4 में मिलेंगे ये इमोजी
कंपनी द्वारा जारी 30 नए इमोजी में स्माइली, शेकिंग हेड, नए जानवर जैसे मूस और हंस, अदरक, मटर, फोल्डिंग हैंड फैन, बांसुरी, गधा, जेलीफिश जैसे इमोजी शामिल हैं। लिस्ट में पिंक कलर का नया हार्ट भी शामिल है। इमोजीपीडिया के अनुसार, पिंक कलर का हार्ट इमोजी लंबे समय से मांग वाला इमोजी रहा है, जिसने इसे 2015 में साइट के शीर्ष इमोजी अनुरोधों में से एक का नाम दिया। पिछली साल आईओएस 15.4 के साथ कंपनी ने 37 नए डिजाइन पेश किए थे, जिसमें मेल्टिंग फेस, बाइटिंग लिप और प्रेगनेंट मैन वाले इमोजी शामिल थे।

Post Views: 17

Related Articles

Back to top button