Amarnath Accident : में मरने वालों में राजस्थान के तीन तीर्थयात्री शामिल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Amarnath Accident : में मरने वालों में राजस्थान के तीन तीर्थयात्री शामिल

जयपुर | अमरनाथ गुफा बाढ़ हादसे में मरने वालों में कम से कम तीन तीर्थयात्री राजस्थान के हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि हादसे में राजस्थान के कम से कम तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। ये तीनों गंगानगर के रहने वाले हैं।

इनकी पहचान मोहनलाल, सुनीता वधवा व सुशील खत्री के रूप में हुई है। जम्मू कश्मीर के अधिकारियों के हवाले से उन्होंने कहा कि कुछ शवों की पहचान अभी की जानी है। स्थानीय अधिकारी वहां के प्रशासन के संपर्क में हैं और पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आयी बाढ़ के चलते 16 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button