
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट किया, ” शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
Saddened by the loss of lives due to a fire in Secunderabad, Telangana. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. Rs. 2 lakh from PMNRF would be paid to the next of kin of each deceased. Rs. 50,000 would be paid to the injured: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) September 13, 2022
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट््वीट में कहा है कि मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपए प्रदान किये जायेंगे। तेलंगाना में हैदराबाद से लगे सिकंदराबाद में एक बहुमंजिला इमारत के भूतल पर स्थित ई-बाइक शोरूम में सोमवार की रात भीषण आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हुए हैँ।



