मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘शेयरों में रिटर्न की गारंटी वाली योजनाओं से बचें’

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (एजेंसी)

देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को ‘रियल ट्रेडर’ और ‘ग्रो स्टॉक’ जैसी इकाइयों द्वारा पेश की जा रही सुनिश्चित रिटर्न की योजनाओं के प्रति आगाह किया है। एक्सचेंज ने बताया कि ये इकाइयां एनएसई के पास न तो सदस्य के रूप में पंजीकृत हैं और न ही किसी पंजीकृत सदस्य की ओर से अधिकृत हैं। एक्सचेंज ने निवेशकों से कहा कि शेयर बाजार में रिटर्न की गारंटी के साथ पेश की जाने वाली योजनाओं में निवेश न करें।

Related Articles

Back to top button