Members of Parliament ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष डा. बलराम जाखड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Members of Parliament ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष डा. बलराम जाखड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली | सांसदों, पूर्व संसद सदस्यों ने मंगलवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ बलराम जाखड़ की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, ससंद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी तथा लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी भी मौजूद थे।

डॉ बलराम जाखड़ का जन्म 23 अगस्त 1923 को पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिले के पंजकोसी गांव में हुआ था । उन्हें जनवरी 1980 में सातवीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया था।जनवरी 1985 में उन्हें एक बार फिर सर्वसम्मति से आठवीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया। डा. जाखड़ ने केंद्र सरकार में कृषि मंत्री का दायित्व भी संभाला था । डॉ जाखड़ का 3 फरवरी 2016 को निधन हो गया था ।

Related Articles

Back to top button