शराब घोटाला! मनीष सिसोदिया समेत 15 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, डिप्टी सीएम को बताया मुख्य आरोपी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

शराब घोटाला! मनीष सिसोदिया समेत 15 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, डिप्टी सीएम को बताया मुख्य आरोपी

एक्साइज घोटाले मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। सुबह अचानक सीबीआई ने सिसोदिया के घर रेड मारी, जो अब तक जारी है।जानकारी के मुताबिक इसके अलावा एक सरकारी अधिकारी के निवास पर भी सीबीआई ने छापेमारी की, खबरों की मानें को वहां से एजेंसी को कई गोपनीय दस्तावेज मिले हैं।

CBI की FIR में पहले नंबर पर मनीष सिसोदिया का नाम

उधर, इस पूरे मामले में सीबीआई ने एक FIR भी दर्ज की है, उसमें मुख्य आरोपी भी मनीष सिसोदिया को बना दिया गया है। आपको बता दें, इस FIR में कुल 15 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें सबसे पहले नंबर पर मनीष सिसोदिया का नाम है। उनके अलावा आबकारी अधिकारियों, शराब कंपनी के अधिकारियों, डीलरों के साथ अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। बता दें, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर नई एक्साइज ड्यूटी में गड़बड़ी करने का आरोप है।

FIR में और किस किस के नाम?

प्राथमिकी के अनुसार, सिसोदिया के अलावा, सीबीआई ने तत्कालीन आयुक्त, आबकारी, अरवा गोपी कृष्ण, तत्कालीन उपायुक्त, आबकारी, आनंद तिवारी, तत्कालीन सहायक आयुक्त (आबकारी), पंकज भटनागर, मनोरंजन और कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, पर्नोड रिकार्ड के पूर्व कर्मचारी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट के निदेशक अमनदीप ढाल, इंडोस्पिरिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू, बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, महादेव लिकर के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता सनी मारवाह, तीन निजी व्यक्ति अरुण रामचंद्र पिल्लई, अर्जुन पांडे, और दिनेश अरोड़ा और दो निजी फर्म, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, और महादेव लिकर का नाम है।

Related Articles

Back to top button