अमूल, मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

अमूल, मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (एजेंसी)

उत्पादन लागत बढ़ने के कारण प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता अमूल और मदर डेयरी ने बुधवार से अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। दोनों ने पिछले लगभग 6 माह में दूध के दाम दूसरी बार बढ़ाए हैं। इससे पहले मार्च की शुरुआत में दोनों ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अमूल ब्रांड के तहत दूध और अन्य डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने मंगलवार को कहा कि उसने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है जो 17 अगस्त से प्रभावी होगा। मदर डेयरी भी बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी करेगी। कीमतें सभी दूध के पैक पर पर लागू होंगी।

Related Articles

Back to top button