मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साव ने दिखाया फिर ताव, कहा- राज्य सरकार की याेजनाएं कागजाें में

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार की पत्रकारों से चर्चा

रायपुर(realtimes) भाजपा के नए अध्यक्ष अरूण साव ने एक बार फिर से ताव दिखाते हुए कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की सारी याेजनाएं महज कागजाें पर चल रही हैं। उदाहरण देते हुए बाेले-अब रोका छेका काे ही ले लें, राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के हर शहर में जानवर सड़कों पर नजर आते हैं। किसी भी गाैठान में जानवर हैं ही नहीं। विकास के सारे काम बंद पड़े हैं। जनता काे समझ आ गया है कि राज्य का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है, इसलिए अब तय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता के सहयाेग से यहां पर भाजपा की सरकार बनेगी।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकाराें से चर्चा करते हुए श्री साव ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार की सारी योजनाएं धरातल पर फेल हैं और इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है, छत्तीसगढ़ का भविष्य केवल भारतीय जनता पार्टी के हाथों में सुरक्षित होगा और छत्तीसगढ़ केवल भारतीय जनता पार्टी के हाथों आगे बढ़ेगा। अब कांग्रेस के दिखावे और खोखली बातों पर जनता भराेसा नहीं करती है।

हर वर्ग काे छला

राज्य की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग काे केवल छलने का काम किया है। सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी अधिकारियों को ठगने का काम किया। छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है कि जितना जल्दी से जल्दी हो सके इस सरकार से मुक्ति मिल जाए।  भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज बनेगी। हम  सदन से लेकर सड़कों तक लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा की सरकार बनाने के लिए हर संभव कार्य करेंगे।

माफिया राज चल रहा

श्री साव ने कहा, जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से छत्तीसगढ़ में सारे कामकाज ठप है। आज प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। हर तरह के माफिया यहां पर सक्रिय हैं। शराब माफिया, रेत माफिया, भू माफिया, काेल माफिया का राज है। कांग्रेस की सरकार नौजवानों के भविष्य को खराब करने का काम कर रही है। नशे का खेल चल रहा है.। यह सरकार सिर से पैर तक कर्ज में डूबी हुई है।

आदिवासियाें की हितैषी भाजपा

आदिवासी अध्यक्ष को हटाकर उनकाे अध्यक्ष बनाए जाने के कांग्रेस के आरोपों पर श्री साव ने कहा, कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगा रही है। भाजपा ही आदिवासियाें की हितैषी है। भाजपा हमेशा आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करती है। देश में पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति भाजपा ने ही बनाने का काम किया  है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल जहां आदिवासी हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी आदिवासी हैं।

गांवाें का विकास केंद्र की याेजनाओं से

श्री साव ने कहा, छत्तीसगढ़ में गांवाें तक में राज्य सरकार विकास नहीं कर रही है। गांवाें में जाे भी काम हाे रहे हैं, सब केंद्र सरकार की याेजनाओं में हाे रहे हैं। राज्य में पिछले 15 साल हमारी सरकार थी, हमने गांव में बिजली, पानी सड़क, स्कूल, अस्पताल क्या-क्या नहीं बनाया और आज छत्तीसगढ़ की जनता, गांव की जनता विकास के लिए तरस रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button