मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आज प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया रायपुर में गौरव पदयात्रा में शामिल होंगे

रायपुर/13 अगस्त 2022। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हमर तिरंगा आजादी गौरव यात्रा निरंतर जारी है। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया रविवार को रायपुर शहर में आयोजित आजादी गौरव पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में पदयात्रा में आज शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोण्डागांव विधानसभा से पाँचवे दिन की आजादी गौरव यात्रा को पुनः प्रारम्भ किया। हमर तिरंगा गौरव यात्रा भारत जोड़ो पदयात्रा का आज 5वां दिन था। प्रत्येक विधानसभा में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित की गयी।

पदयात्री रास्ते में पड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के निवास उनके परिजनों का अभिनंदन कर रहे है। सभी धार्मिक स्थलों पर शीश नवाने के बाद ही पदयात्रा आगे बढ़ती इसके साथ ही कांग्रेसजनों का अभिनंदन भी किया जा रहा है।

खुज्जी विधानसभा, कसडोल विधानसभा में हजारों की संख्या में पदयात्रा में लोग शामिल हुये। बस्तर विधानसभा, दुर्ग में बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुये।दंतेवाड़ा विधानसभा, भरतपुर सोनहट, मस्तूरी विधानसभा, कुसमी ब्लाक, जैजेपुर विधानसभा, कवर्धा विधानसभा, रायपुर पश्चिम विधानसभा,

रायपुर दक्षिण विधानसभा, रायपुर उत्तर विधानसभा, रायपुर ग्रामीण विधानसभा धरसीवां विधानसभा के तेंदुआ, गुमा, भाटापारा विधानसभा, बिन्द्रानवागढ़ अमली पदर विधानसभा, रामपुर विधानसभा सहित पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आजादी की गौरव पदयात्रा में शामिल हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button