मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Tech

OnePlus लाया 150W की फास्ट चार्जिंग वाला एक और दमदार फोन, रियर में 50MP का मेन कैमरा

OnePlus Ace Pro आखिरकार लॉन्च हो गया। कंपनी इस फोन को पहले 3 अगस्त को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन यह इवेंट कैंसल कर दिया गया था। वनप्लस का यह नया फोन चीन में लॉन्च हुआ है। यह भारत में लॉन्च हुए वनप्लस 10T का रीब्रैंडेड वर्जन है। चीन में यह फोन तीन वेरिएंट- 12जीबी+256जीबी, 16जीबी+256जीबी और 16जीबी+512जीबी में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 3499 युआन (करीब 41,200 रुपये) है। इसमें कंपनी 150W चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ कई और शानदार फीचर दे रही है।

वनप्लस एस प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 2412×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+  डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 20.1:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5 रैम और 512जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ  तीन कैमरे दे रही है। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 4800mAh की बैटरी लगी है, जो 150 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें कंपनी ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button