मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

देवभूमि उत्तराखंड सीमा पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की महिला दल ने सीमा पर तिरंगा लेकर किया गश्त

उत्तराखंड सीमा पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की महिला दल ने सीमा पर एक गश्त (17,000 फीट) पूरी की। विशेष गश्ती दल की थीम आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान पर भी आधारित थी। आईटीबीपी ने 2016 से सीमा चौकियों पर महिला कर्मियों को तैनात करना प्रारंभ किया था। वर्तमान में बल में करीब 2500 महिलाएं सेवाएं दे रही हैं।

आईटीबीपी भारत-चीन की 3488 किलोमीटर लंबी सीमाओं की सुरक्षा करती है, जिसके जवान ज्यादातर ऊंचाई वाले मुश्किल इलाकों तथा बर्फ और कठिन जलवायु परिस्थितियों में तैनात होते हैं।

Related Articles

Back to top button