मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Controversy over remarks on Prophet: शीर्ष अदालत ने नाविका कुमार को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया

नयी दिल्ली | उच्चतम न्यायालय ने पत्रकार नाविका कुमार को उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों के संबंध में सोमवार को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान कर दी। कुमार के खिलाफ यह प्राथमिकियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की ओर से टीवी पर प्रसारित एक परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणियां करने के सिलसिले में दर्ज की गई थीं। इस परिचर्चा कार्यक्रम की प्रस्तोता (एंकर) कुमार ही थीं।

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कुमार की उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने के आग्रह वाली याचिका पर केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी किया।शर्मा की टिप्पणी के बाद देश भर में प्रदर्शन हुए थे और खाड़ी देशों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button