डराने वाली खबर! दिल्ली में कोरोना केसों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में इतने हजार लोग संक्रमित, 13% पहुंची संक्रमण दर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

डराने वाली खबर! दिल्ली में कोरोना केसों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में इतने हजार लोग संक्रमित, 13% पहुंची संक्रमण दर

इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली में कोरोना के 2000 से ज्यादा केस सामने आए थे, लेकिन आज मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। पहले जब भी राजधानी में मामले तेजी से बढ़ने लगते थे तो टेस्टिंग की संख्या भी 30 हजार के करीब पहुंच जाती थी। लेकिन वर्तमान में दिल्ली में ये आंकड़ा 15 से 20 हजार के बीच है। शुक्रवार को दिल्ली में कुल 18,685 टेस्ट किए गए हैं, यहां भी RTPCR का आंकड़ा 13287 रहा।

दिल्ली में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 2,202 मामले दर्ज किए गए। वहीं बीते दिन इसी अवधि के दौरान 2,073 नए मामले सामने आए थे। कोविड पॉजिटिविटी दर भी मामूली रूप से बढ़कर 11.84 प्रतिशत हो गई है, और सक्रिय मामलों की संख्या 6,175 है, जिनमें से 3,587 रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button