Pigli Venkaiah के नाम पर मंगलगिरि एम्स का नामकरण करने की मांग लोकसभा में उठी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Pigli Venkaiah के नाम पर मंगलगिरि एम्स का नामकरण करने की मांग लोकसभा में उठी

नयी दिल्ली | लोकसभा में मंगलवार को मांग उठी कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की डिजाइन बनाने वाले पिगली वेंकैया के नाम पर उनके गृह जिले में संचालित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का नामकरण किया जाए। आंध्र प्रदेश की मछलीपट्टनम लोकसभा सीट से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य वल्लभनेनी बालाशौरी ने संसद के निचले सदन में शून्यकाल में इस विषय को उठाया।

उन्होंने कहा कि तिरंगे की डिजाइन और परिकल्पना प्रस्तुत करने वाले पिगली वेकैया मछलीपट्टनम लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गुंटूर जिले के ही निवासी थे जिनकी आज 146वीं जयंती है। बालाशौरी ने कहा कि गुंटूर जिले के मंगलगिरी में संचालित एम्स का नामकरण पिगली वेंकैया के नाम पर किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button