national
Jammu के रामबन में पुलिस चौकी पर संदिग्ध विस्फोटक हमला

जम्मू : जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के गूल इलाके में मंगलवार सुबह एक पुलिस चौकी पर संदिग्ध विस्फोटक हमला हुआ हालांकि किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस चौकी को लक्ष्य कर कुछ विस्फोटक फेंका गया , जिसमें विस्फोट हो गया। तत्काल हरकत में आयी पुलिस ने कुछ राउंड गोलीबारी भी की। घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए यूनीवार्ता को बताया कि तात्कालिक रूप से यह नहीं कह सकता कि यह ग्रेनेड हमला था ,लेकिन मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।



