
अमेठी की सड़कों पर हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ताओं की लंबी कतारें तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं। इनकी मांग है कि स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगें। यूपी कांग्रेस के मुताबिक स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है। यूपी कांग्रेस का आरोप है कि स्मृति ईरानी विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को गिरफ्तार करवा रहीं हैं। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के साथ संसद की गई अभद्रता का विरोध कर रही अमेठी की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्मृति ईरानी गिरफ्तार करवा रहीं हैं। अहंकारी अंग्रेजों को हमने ही भगाया था, तुम्हारी तानाशाही का जहाज भी हम ही डुबोएगे।”



